समस्तीपुर:AISA कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में आइसा समेत लेफ्ट यूनिटी की शानदार जीत की खुशी में आज अपने-अपने हाथों में झंडे, डफली, कार्डबोर्ड लेकर बड़ी संख्या में आइसा कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम गोलंबर से विजयी जुलूस निकाला जो मुख्यालय का भ्रमण करते हुए पुनः गोलंबर पर पहुँचकर सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, बीआरबी काॅलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष मनीष कुमार, महासचिव अविनाश कुमार, कुंदन यादव, अमरजीत कुमार, राजू झा, मनीष यादव, आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए आइसा का छात्रहित की आंदोलन तेज कर LNMUSU भी जीत लेने का ऐलान किया। वहीं 27 सितंबर को पटना में भाकपा माले की भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली में बड़ी संख्या में छात्रों को भाग लेने का अहवान किया।