
शराब धंधेबाज सहित आठ लोग गिरफ्तार
मशरक (सारण)गुप्त सूचना पर मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने एक शराब के धंधेबाज सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया।शुक्रवार को संध्या फ्लैग मार्च पर निकले एफएसटी के जवानों ने गुप्त सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित माॅ आशीर्वाद होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के पीछे मिट्टी में गाड़ी गयी 180 एमएल की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।मौके से अवैध शराब धंधेबाज होटल मालिक मशरक थाना क्षेत्र के बाबू छपिया गांव निवासी आशीर्वाद पटेल को गिरफ्तार किया।जबकि मशरक दक्षिण टोला में जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्थानीय किशोर महतो, व्रजेन्द्र राय, संजय महतो, आकाश कुमार, दिनेश्वर महतो, गोधन महतो और हनुमानगंज गांव निवासी मो सुल्तान साई को गिरफ्तार किया। छापेमारी मशरक सीओ सह एफएसज्ञटी दण्डाधिकारी ललीत कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया।जुआ के अड्डे से गिरफ्तार व्यक्ति ने कबुला कि दो और दो चार करने का प्रलोभन देकर लोगों को जुआ के अड्डे तक लाया जाता है।इन लोगों के लिए यह कार्य प्रति दिन की दिनचर्या में शामिल हैं। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments