•हरसिद्धि (पू च): में 984 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त

•अंधेरे का लाभ उठाकर कारोबारी फरार ,पहचान में जुटी पुलिस, गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी,

•पुलिस वाहन देखते हीं नियंत्रण खो दिया चालक, बाल-बाल बचे पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

 हरसिद्धि (पू च): थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप शुक्रवार की अहले सुबह टाटा इंडिका कार डब्लू बी 0 2 एस 7423 से 984 बोतल रॉयल जेनरल अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उक्त छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिलते हीं त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ अविलंब चेक पोस्ट बना कर वाहन जाँच चालू कर दिया गया।

पुलिस पदाधिकारी व जवानों को देखते ही शराब लदे गाड़ी का चालक गाड़ी रोकने के बजाय गति को और तेज कर दिया। जिससे थाने की गाड़ी टाटा सूमो क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एएसआई अजीत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह व अन्य जवान बाल-बाल बचे! उसके बाद गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।

वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहा। जिसका सत्यापन किया जा रहा है! गाड़ी की कागज की सत्यापन के बाद प्रथमिकी दर्ज की जाएगी। बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से शराब माफियाओ में हड़कम्प मच हुआ है।

छापेमारी में एएसआई अजित कुमार सिंह, अजय कुमार, चौकीदार तफशिर आलम, मनु यादव, राज कपूर पासवान, सहित सैफ बल शामिल थे! थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि इस मामले से जुड़े कारोबारियों को चिन्हित कर यथाशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

न्यूज स्रोत से पढ़ें..