शराबी पति ने पत्नी और बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा हुआ फरार

मढ़ौरा(सारण) । 
स्थानीय थाना से 50 मीटर की दूरी पर एक शराबी ने अपनी पत्नी को कमरे में बाहर से ताला लगा कर फरार हो गया । पत्नी के साथ दो छोटे-छोटे बच्चे भी कमरे में बंद थे।  पत्नी बार-बार चिल्लाती रही लेकिन पति घर छोड़कर भाग निकला । बाद में परेशान पत्नी ने स्थानीय थाना को फोन पर सूचना दी । पुलिस पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तब जाकर वह बाहर निकल सकी ।  मामले में पीड़ित महिला पुरानी बाजार निवासी रबैया खातून ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि उसके पति अली हसन उर्फ झब्बू  मंगलवार को 6 बजे के करीब शराब पीकर घर पहुंचे । आते ही गाली गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट शुरू कर दी । बाद में उसे और दो छोटे बच्चों को कमरे मेञ बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गया । मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ।