एजीएम से मारपीट के आरोपित पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज
मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड के एसएससी के प्रभारी गोदाम मैनेजर के साथ हुई मारपीट की घटना में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोपी ट्रांसपोर्टर का डिलीवरी ब्वॉय शिल्लौड़ी निवासी जितेंद्र राय पर भादवि की धारा- 341/323/353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें कि मंगलवार को डिलीवरी ब्वॉय ने प्रभारी एजीएम सह प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी विनोद कुमार पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था ।




Recent Comments