

मंगलवार को पुरानी गोला स्थित ललन जयसवाल के आवासीय परिसर में प्रखंड कें दर्जनो वैश्य समाज कें प्रतिनिधियों ने 2019 लोकसभा चुनाव में समाज कें सरकार में भागीदारी कें लिए अपने अपने विचार को रखा.जहां पर पूर्व जिला परिषद छोटी कुमारी कें पति व प्रतिनिधि रहे धर्मेन्द्र कुमार साह ने भी समाज की समस्यायों पर चर्चा करते हुये कहा कि इस अहम मुद्दे पर आम राय बननी चाहिए.इसके लिए प्रखंड स्तर पर चर्चा कर लोगो को 7 अप्रैल को छपरा कें सिटी गार्डेन में आने कें लिए आमंत्रित किया जा रहा हैं.वहीं अंतिम निर्णय लिया जाएगा औऱ आम राय बनी तो उसी दिन प्रत्याशी चयन भी कर लिया जाएगा.

बैठक में स्थानीय वैश्य नेता ललन जयसवाल , मुन्ना लाल गुप्ता , विष्णु गुप्ता समेत कईयों ने बड़ी साफगोई से कहा कि पहलें हमे समाज को बूथ स्तर तक संगठित करने की जरूरत हैं.फिर चुणाव कें मैदान में जाय तो बेहतर परिणाम भी मिलेगा.इस मौक़े पर मुरारी प्रसाद, टूनटून गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता , उधारू साह , विनोद गुप्ता, लालबाबू गुप्ता समेत अन्य भी थे.




Recent Comments