सिवान :श्री प्रचण्ड़ चण्डी महायज्ञ हवन यज्ञ के बाद समापन हुआ
#परवेज अख्तर

दरौंदा/सीवान
दरौंधा प्रखंड के बगौरा (नन्दू टोला) में श्री श्री 1008 श्री प्रचण्ड चण्डी महायज्ञ के आखिरी दिन हवन यज्ञ में आहुति देने सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी वही रविवार को पूर्णाहुति देने पहुची दरौंधा विधानसभा विधायिका कविता सिंह। उनके साथ बगौरा पंचायत के मुखिया चुनचुन शर्मा, उपमुखिया शम्भू प्रसाद, जिला पार्षद हितेश कुमार, दरौंदा विधायक प्रतिनिधि बीरेंद्र शर्मा, बीरू राज सत्येन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे। माननीय विधायिका कविता सिंह ने कहा कि यज्ञ करने से मन की शांति होती है एवं वातावरण शुद्ध रहता है।यज्ञ में भाग लें काफी खुश दिखी, लोगों के अमन चैन की दुआ मांगी,और लोगों से अपील की यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।