ट्रैक्टर की ठोकर से साइकिल सवार की मौत


मशरक (सारण ) : मशरक थाना क्षेत्र के चन्देश्वर मोड़ के पास एसएच- 73 पर ट्रैक्टर के ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही गांव के गोपाल पाण्डेय के 27 वर्षीय पुत्र मनोरंजन पाण्डेय बताया जा रहा है । जो साइकिल से मशरक बाजार जा रहा था कि पीछे से ट्रैक्टर से ठोकर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत मनोरंजन पाण्डेय का शव अंत्य परीक्षण हेतू छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया है। तथा मामले की जांच में जुटी है।




Recent Comments