रसूलपुर/एकमा/सारण। रसूलपुर थाना क्षेत्र में छपरा- सीवान हाइवे 531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठा गांव स्थित टाॅल प्लाजा के समीप गुरूवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की शिनाख्त सीमावर्ती सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर मठिया गांंव निवासी बलिराम गिरी के पुत्र 18 वर्षीय विशाल कुमार गिरी के रुप में हुई है।
बताया गया है कि विशाल बाइक से दवा खरीदने के लिए चैनवा बाजार गया था। दवा लेकर वह बाइक में पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पम्प पर जा रहा था। इसी दौरान चपरैठा गांव स्थित टाॅल प्लाजा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।