वैशाली :दरवाजे पर खड़ी बाईक को अज्ञात चोरों ने उड़ायी 
 प्रेम कुमार- बिदूपुर( हाजीपुर) 
बिदूपुर थाना के सैदपुर गणेश गांव से गत मंगलवार की देर रात्रि में दरवाजे पर लगा एक ग्लैमर मोटर साईकल को अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली।इस सम्बंध में  पप्पू कुमार सिंह पिता प्रेमलाल सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गत 12 दिसबर को रात्रि में दरवाजे पर ग्लैमर मोटरसाइकिल बी आर 31 एस 5697 को लगाकर सोने कमरे में चले गए।जब बुधवार की सुबह जगे और दरवाजे पर गए तो मोटर साईकल गायब था।उसने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।