वैशाली :पुलिस की सक्रियता से महुआ से लूटी स्कार्पियो बिदुपूर से हुई बरामद,लूटेरा फरार
 प्रेम कुमार  बिदुपूर( हाजीपूर)  

महुआ के कन्हौली से बुधवार को लूटी स्कार्पियो को स्पेशल टीम ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवत ग्राम स्थित काली स्थान के निकट से बरामद करने में सफलता पायी है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटना उस वक्त घटी जब पातेपुर प्रखंड के मंडई डीह निवासी पंकज कुमार उर्फ रानू अपनी स्कार्पियो गाड़ी से पूर्ब बिधायक डॉ0 अच्युतानंद नंद सिंह के साथ पटना से लौटने के बाद हाजीपुर में बिधायक के घर से चल कर अपने  घर को लौट रहे थे कि रास्ते मे हथियारबंद अपराधियो ने हथियार के बल पर स्कार्पियो को लूट लिया बताया जाता है कि पंकज कुमार पूर्ब बिधायक के रिश्तेदार है और बर्तमान में उनकी माँ पैक्स अध्यक्ष भी है घटना की सूचना महुआ पुलिस को जैसे ही दी पुलिस हरकत में आ गयी और थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य , दिलीप कुमार, रमन कुमार और रितेश कुमार मंडल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई और गाड़ी में लगे जीपीएस के लोकेशन के आधार पर देर रात्रि बिदुपुर के खिलवत काली स्थान से बरामद कर लिया गया हालांकि इस दौरान अपराधी भागने में सफल रहा पुलिस ने बताया कि बढ़ती दबिश को लेकर अपराधी खिलवत में गाड़ी लगा कर भागने में सफल रहा।