
भारतीय डाक सेवा के वाहन से अवैध विदेशी शराब अनलोड करते पकड़ा गया
जंदाहा (वैशाली) : थाना क्षेत्र के अरनिया गांव स्थित पंचायत भवन के निकट भारतीय डाक सेवा के वाहन से अवैध विदेशी शराब अनलोड करते हुए पकड़ा गया इस दौरान एक अल्टो कार एवं एक अपाचे बाइक के साथ एक मजदूर किस्म का व्यक्ति भी हिरासत में लिया गया है बताया गया है की शनिवार की देर रात सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद हकीमुद्दीन अन्य सहयोगी के साथ रात्रि गश्ती में निकले थे इस दौरान जैसे ही वे कुशवाहा चौक से पुरवअरनिया गंज के निकट पहुंचे तो देखा कि एक भारतीय डाक सेवा का वाहन खड़ी है वाहन के निकट पहुंचा तो वाहन गंज से दक्षिण ग्रामीण सड़क में घुसने लगी। संदेह होने पर वह कुछ देर उसका इंतजार के बाद वाहन के पीछे चलने लगे इसी बीच वाहन अरनिया गांव के वार्ड नंबर 12 के पंचायत भवन के निकट खड़ी थी चुकी रात्रि होने तथा सुनसान जगह पर कुछ लोगों को खड़ा देखा इसी दौरान उन्होंने दहशत बनाने के उद्देश्य से दो हवाई फायर किया गोली की आवाज पर ग्रामीण भाग चले hb वहां पहुंचा तो भारतीय डाक सेवा के वाहन से अवैध शराब की कुछ कार्टून उतार कर जमीन पर रखा जा रहा था इसी बीच पुलिस को देख सभी सक पकाने लगा इस दौरान वाहन का चालक एवं अन्य लोग भाग निकला इस दौरान वहां खड़ा एक मजदूर किस्म का व्यक्ति को पकड़ लिया पूछने पर उसने अपना नाम महुआ थाना के मिर्जानगर गांव का मंटू सिंह बताया इस दौरान वहां एक अल्टो कार एवं एक अपाचे बाइक भी बरामद किया गया वाहन को जप्त कर थाना लाया गया जहां वाहन से कुल 229 कार्टून विभिन्न ब्रांड के अवैध शराब बरामद हुआ।




Recent Comments