
वैशाली : हमारा समाज उत्सवधर्मी समाज हैं, हमारे उत्सव हमें स्वावलंबन की शिक्षा भी देते है । कुछ ऐसा ही संदेश शनिवार को वैशाली के प्रताप टांड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में आयोजित दीपोत्सव के दौरान बच्चों ने देते हुए इस दीपावली मिट्टी से बने दीपों का प्रयोग करने का संकल्प लिया ।

गौरतलब हो कि विद्यालय में आचार्य अखिलेश जी के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वनाथ यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय के सभी भैया -बहन इस दीपावली के अवसर पर अपने घर सहित आसपास के घरों में जनसंपर्क कर के लोगों को मिट्टी से दीपों से दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य करें । उन्होंने कहा कि हमारे उत्सव हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा प्रेरणा देते है ।
सरस्वती शिशु मंदिर प्रताप टांड़ में आयोजित हुए दीपोत्सव के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सबकों दीपावली की शुभकामनायें दी गई ।
➖➖➖
✍परमार मीडिया सीवान




Recent Comments