वैशाली:शराब पीने से मना करने पर दुकानदार को फास्टफूड के गर्म तावे पर ढकेला
लालगंज-शराब पीने से मना करने पर दो नशेड़ी भाइयों ने फ़ास्टफ़ूड दुकानदार को मारपीट कर जलती तबे पर धकेल दिया जिससे दुकानदार का एक हाथ जल गया। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने लालगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना शनिवार की देर शाम की है। जब लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी पप्पू सिंह ठेला लगाकर फास्टफूड की दुकान चलाता है। उसका आरोप है कि उक्त गाँव का हीं दो सगा भाई आकर चौमिंग लिया और वहीं शराब की बोतल निकालकर पीने लगा। जब दुकानदार ने उसे मना किया तो उक्त ग्राहक ने दुकानदार को तावे की ओर धक्का दे दिया जिससे उसका एक हाथ तावे पर पड़ा और हाथ बुरी तरह जल गया। जिसके बाद वह रेफरल अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी लिखित शिकायत थाने पर की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि इस संबंध में जांच के लिए एएसआई मनीष कुमार को भेजा गया है।जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।