हत्या का मुकदमा सुलह नहीं करने पर दो पक्षो में मारपीट,दोनों पक्ष ने दर्ज कराया एफआईआर

✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :

थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर गाँव मे पूर्व के जमीनी विवाद और मुकदमा सुलह नहीं करने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भीड़ गये।दोनों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे दोनों पक्षों से एक-एक दर्जन लोग घायल हो गये है।जबकि दोनों पक्षों के अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें प्रथम पक्ष से 11और दूसरे पक्ष से 13 कुल 24 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें दूधनाथ राय और विकेश राय को पुलिस ने जेल भेज दिया है।प्रथम पक्ष से सुधीर राय ने कमेशश्वर राय, मनोज राय, दूधनाथ राय, राजकिशोर राय, श्यामलाल राय, कन्हैया राय, रंजन राय, विनोद राय, शत्रुध्न राय,विकेश राय एवं श्यामलाल राय को अभियुक्त बनाया गया है।इनका आरोप है कि उक्त सभी अभियुक्त बोले कि अपने भाई का हत्या वाला केस सुलह कर लो इस पर पीड़ित बोला कि जो न्यायालय में होगा वही होगा।इस पर सभी लोग दाब और लोहे की रड से मारपीट कर गम्भीररूप से घायल कर दिये।जबकि दूसरे पक्ष से दूधनाथ राय ने 13 लोगो पर केस दर्ज कराया है।जिसमे सुदामा राय, सुधीर राय, अजय राय, रामनरेश राय, मुन्ना राय, रामदास राय, ललन राय, कुंदन कुमार,सोनू कुमार,दीपक कुमार,पंकज कुमार ,भोला कुमार एवं चन्द्रावती देवी को अभियुक्त बनाया गया है।इनका आरोप है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्त लाठी,डंडा और फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया है।