पचौरर मँझोपुर पुल पर दूसरे दिन भी हुआ हादसा,नहर में गिरा नगर विकास विभाग का स्कार्पियो

तरैया(सारण):
प्रखण्ड के तरैया-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 104 पर पचौरर मँझोपुर नहर पुल पर दूसरे दिन भी हादसा हुआ है।रविवार की रात्री नगर विकास विभाग की स्कार्पियो नहर में गिर गया है।स्कार्पियो पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है।आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रात्री में उन्हें जोड़दार आवाज सुनाई दिया था।जब सुबह देखे तो नहर में एक स्कार्पियो पलटी पड़ी हुई है।अब स्कार्पियो में कौन सवार थे और कहा गये ये न तो ग्रामीणों को मालूम है और न ही पुलिस को कोई खबर है।हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि नहर में पानी कम है।सवार बाल-बाल बच गए होंगे।जो उपचार के लिए चले गए होंगे।किन्तु 14 घन्टे से स्कॉर्पियो ज्यो का त्यों पड़ा हुआ है।कोई इसकी खोजबीन करने नहीं पहुँचा है।स्थानीय चौकीदार द्वारा गाड़ी की निगरानी की जा रही है। शनिवार की रात्री भी एक ट्रक पुल की ध्वस्त रेलिंग पर अटक गया था और ट्रक नदी में गिड़ने से बच गया था।जिसमे चालक और उपचालक बाल-बाल बचे थे।और फिर आज दूसरे दीन भी हादसा हुआ है।




Recent Comments