वृद्ध का शव बरामद, सनसनी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के मदारीचक गांव से सटे बोहटा नदी के किनारे शनिवार को पानी में एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। मृतक के पॉकेट से मिले वोटर आइ कार्ड से उसकी पहचान की गई है। मृतक महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के थापर नगर निवासी रामनाथ का पुत्र परमानन्द चव्हाड़ (65) है। शव देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध की हत्याकर शव को छुपाने के लिए पानी में फेंक दिया गया है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, इससे लग रहा है कि उसकी कहीं हत्या कर फेंक दिया गया होगा। पानी के बहाव में शव मदारीचक से सटे झाड़ में फंस गया। ग्रामीणों ने शव को देख इसकी सूचना पुलिस को दी।




Recent Comments