करंट लगने से युवक की मौत

✍परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : हुसैनगंज थाना के पियाउर एवं माहपुर गांव के बीच हाई टेंशन तार का कार्य करते समय एक मिस्त्री की करंट लगने से की मौत हो गई। मृतक आंदर थाने के फरीदपुर निवासी मो. शकील का पुत्र मोहम्मद सलीम (21) बताया जाता है। वह बिजली के पोल पर चढ़ कर लाइन का कार्य कर रहा था। इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट की सप्लाई आ गई जिससे उसकी मौत झुलस कर खंभे पर ही हो गई। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और आनन फानन में इसकी सूचना हुसैनगंज थाने को दी तथा विद्युत विभाग को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोल से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक को एक पुत्र तथा एक पुत्री है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।