तरैया।19.02.2020

जनवितरण प्रणाली के दुकानों में पॉस मशीन द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है।जिसमें वृद्ध लाभुक का फिंगर प्रिंट मशीन नहीं ले पा रहा था।जिस कारण उन्हें अनाज मिलने में परेशानी होती थी।अब आपूर्ति विभाग ने इस समस्या को दूर कर लिया है।बुधवार को प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में प्रखण्ड के डीलरों के बीच आइरिस मशीन वितरित किया गया।प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि जिनका फिंगर प्रिंट काम नहीं करेगा उन्हें इस आइरिस मशीन से अनाज मिलेगा।उक्त मौके पर गोविन्द कुमार,डीलर रंधीर सिंह, मिस्टर अली सहित अन्य मौजूद थे।