बेतिया – गौनाहा:– *उत्पाद विभाग व सहोदरा थाना के संयुक्त छापमारी मे तीन शराबी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* उत्पाद विभाग व सहोदरा थाना के संयुक्त छापमारी मे तीन शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । रविवार को संध्या गस्ती के दौरान उत्पाद विभाग के साथ सहोदरा थाना की संयुक्त छापामारी में ठोरी जंगल बिस नम्बर रेलवे ढाला से दो लोगो को शराब के नशे की हालत मे गिरफ्तार किया गया है । छापामारी के दौरान कामता फ़ार्म से एक युवक को शराब के नशे के हालत मे गिरफ्तार किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि तीनों युवक शराब पिए हुए थे। और नशे की हालत में थे। गिरफ्तार हुऐ लोगो में लैरीया थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी अमरेश प्रसाद गुप्ता पिता स्वर्गीय कांति साह, शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज निवासी धर्मेंद्र प्रसाद सोनी पिता महादेव प्रसाद सोनी व सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी धनंजय पांडे पिता जगदीश पांडे तीनों जिला पश्चिम चंपारण बेतिया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी मे पडोसी देश नेपाल से शराब पी कर आ रहे दो लोगो को उसी वक्त उत्पाद टिम के साथ संयुक्त रूप से जंगल मे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया । वही एक शराबी को शराब पिने के जुर्म मे कमता कलोनी से पकड कर जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments