विधुत चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

मढ़ौरा (सारण) : विधुत प्रक्षेत्र के मढ़ौरा थानांतर्गत रामचक और बरदहिया गाव में बिधुत चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई गयीं है।स्थानीय थाना को कनीय अभियंता द्वारा शनिवार को तीन लोगो के खिलाफ विधुत चोरी की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विशेष अभियान के तहत छापेमारी में रामचक गांव के अशोक राय के परिसर में बिना विधुत कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पकड़े गये ।जबकि बरदहिया गांव के गौतम राम और लालपरी देवी को विधुत बिल बकाया के बाद विच्छेदित परिसर में एलटी तार से टोका फंसाकर बिजली जला रहे थे ।तीनों को आरोपित कर बकाये बिल के साथ कुल क्षतिपूर्ति करने को कहा गया है।