चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
नगरा(सारण) : चोरी की बाइक के साथ दो चोरो को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।प्राप्त सूचनानुसार अब्दुल रसीद अंसारी पिता अहमद हुसैन,,ग्राम धोबवल थाना बनिया पुर ने अपनी अपाची बाइक चोरी की सूचना नगरा थाना में कांड संख्या 340/18 दर्ज कराई थी।उक्त बेसिक को बनिया पुर मेला में गुप्त सूचना के आधार पर नगरा थाना में कार्यरत ए एस आई अजित कुमार द्वारा बाइक के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया तथा खैरा थाना को सुपुर्द किया गया।इस वावत खैरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उक्त कांड में अनवर हुसैन पिता इमामुदिन सा सरैया हल्दी टोला थाना बनियापुर तथा अर्जुन सिंह ग्राम जी एस बंगरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments