दो चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

#मुरारी स्वामी/गड़खा (सारण): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलवनिया में छापेमारी की जहां से वेलवनिया गांव निवासी हरेंद्र राय और गोविंदा कुमार तथा मुफ़्सिल थाना क्षेत्र के बलगरहा निवासी मनजीत कुमार को 2 चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दी गई