सौ क्विंटल विद्युत वायर ले उड़े चोर
परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के इटवा से घोड़गहिया गांव तक करीब दो किलोमीटर की दूरी में विद्युत पोल पर लगे तीन फेज विद्युत वायर की चोरी कर ली गई गई है। इसकी सूचना मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि चोरी गया वायर करीब सौ क्विंटल है। कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि यह मामला बनियापुर प्रोजेक्ट का है। सूचना दे दी गई है। जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस घटना के बाद तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
—




Recent Comments