मझौलिया पश्चिम चम्पारण:- वितीय प्रभार नही देने का मामला प्रकास मे आया है
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विधालय गढ़वा भोगाड़ी मे बिगत चार माह से वितीय प्रभार नही देने का मामला प्रकास मे आया है|वही प्रधानाध्यापक को शिक्षा समिति सचिव के साथ बैंक मे संयुक्त खाता मे नाम भी नही जुट पाया है|बताते चले कि प्रभारी प्रधानाचार्य अब्दुल बारी का तबादला महनवा विधालय मे हो गया है|वित्तीय प्रभार उन्ही के पास है बिगत चार माह पहले विधालय प्रधानाध्यपक पद पर अब्दुल गनी आये पर गवई राजनीति के चलते वित्तीय प्रभार प्रधानाध्यापक को नही मिल रहा है जिससे विधालय रख-रखाव मध्यान भोजन सुचारू ढंग से नही हो पा रहा है|इस सन्दर्भ मे बी.ई.ओ डा.नन्दनी से पूछने पर उन्होंने बताया की मामले की जानकारी मिली है जल्द ही दोषी शिक्षक पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।