विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास,गंडार गांव मे 20 लाख की लागत से बनेंगी ग्रामीण सड़क
तरैया(सारण):02.06.2018:
मुख्यमंत्री ग्राम-टोला सम्पर्क योजना के तहत गंडार गाँव मे सोमवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने ग्रामीण सड़क का शिलान्यास किया।यह सड़क तरैया-मसरख मुख्य सड़क को गाँव से जोड़ेगी।जिससे लोगो के आवागमन का समस्या समाप्त होगी।जी.टी.एस. एन. वाई. योजना से 20.86027 लाख की लागत से एसएच 73 मुख्य सड़क धेनुक राय के घर से प्राथमिक विद्यालय गंडार तक 0.300 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा।जिसका शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गाँव का संपर्क सीधे स्टेट हाइवे से हो जाएगा।विधायक ने कहा कि आप सभी ग्रामीणों को अगर कोई समस्या है तो मुझे बेहिचक बताये मैं आपकी समस्या का समाधान करूँगा।आपकी समस्याओ से लड़ना और उसका समाधान करना मेरा कर्तव्य है।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र राय, शैलेश कुमार यादव,अशोक कुमार राय,रविन्द्र राय व अन्य मौजूद थे।
#विधुत आपूर्ति नियमित करने एवं बन्द पड़े नलकूप को चालू करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को थमाया एक प्रतिवेदन:-
गंडार के ग्रामीणों ने विधुत आपूर्ति नियमित करने एवं बन्द पड़े नलकूप को चालू करने के लिए एक शिकायत प्रतिवेदन विधायक मुद्रिका प्रसाद राय को सौप अपनी समस्याए सुनायी।ग्रामीणों ने कहा कि तरैया प्रखण्ड में आजकल बिजली की आँख मिचौली चल रही है।जिस कारण गर्मी में लोग परेशान है।छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सही ढंग से नही हो पा रही है।हमारे यहाँ बिजली न आने का कोई निश्चित समय है और न ही बिजली जाने का कोई निश्चित समय है।जिससे हमलोगों को परेशानी होती है।बिजली आपूर्ति ससमय और नियमीत नही होती है।इस गर्मी में 24 घण्टे में मात्र 06 से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है वह भी रेगुलर नही।जिससे हम ग्रामीण परेशान है।वही बिस वर्षो से गाँव का नलकूप खराब है।जिससे किसानों के समक्ष सिचाई की समस्या है।महंगे दरों पर निजी नलकूप से किसान सिचाई करने को मजबूर है।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर वार्ड सदस्या ज्ञानती देवी,शैलेश कुमार यादव,रंजन कुमार,देवकुमार,दीपक कुमार,उमेश कुमार,अजय कुमार,पंकज कुमार यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।