
दैनिक खोज खबर/छपरा। शनिवार को शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ‘कन्हैया-मालती मेमोरियल छपरा डेन्टल क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। क्लिनिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि छपरा विधायक छोटी कुमारी समेत समाजसेवी श्याम बिहारी अग्रवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह, जिला बीस सूत्री सदस्य विवेक सिंह और डॉ. अमृत प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के मौके पर विधायक छोटी कुमारी ने क्लिनिक की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र आधुनिक तकनीक, डिजिटल एक्स-रे और लेजर ट्रीटमेंट जैसे उन्नत उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे स्थानीय लोगों को अब शहर में ही विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा मिल सकेगी। डॉ. अमृत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह क्लिनिक इलाज के साथ-साथ समाज में ओरल हाइजीन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित करेगा।इस विशेष अवसर पर पूर्व उप प्राचार्य ओमप्रकाश वर्मा, वरीय अधिवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश, रिम्स के डॉ. जय प्रकाश, प्राचार्य महेश चौरसिया, वरीय पत्रकार राजेश पाठक, लायंस क्लब के राकेश मिश्रा, शिक्षिका प्रतिमा सिंह सहित शिक्षा, राजनीति और चिकित्सा जगत की कई नामचीन हस्तियां तथा चिकित्सक परिवार के सदस्य मौजूद रहे।




Recent Comments