विधान पार्षद ने किया पौधारोपण का उद्घाटन

#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) :
प्रखंड के हड़साटाली ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार को
विधानपरिषद शिव प्रसन्न यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव
एवं मुखिया मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से शिलापट का अनावरण कर
सैकड़ों पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
विधान पार्षद ने कहा कि पौधारोपण सभी लोगों के जीवन के
लिए आवश्यक है। इससे पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी
मुखिया मुन्नी देवी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी
प्रमोद कुमार यादव] रामपूजन प्रसाद, कमल देव, अर्जुन यादव, शिवजी यादव,
योगेंद्र यादव, रामाधार, बाबूलाल यादव, परशुराम यादव,
प्रमोद कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार,
संतोष कुमार ग्रामीण उपस्थित थे।