पिता की सेवादारी को लेकर भाई-भाई में विवाद,मारपीट
तरैया(सारण)।23.01.2020 :
प्रखंड के चंचलिया गाँव में पिता की सेवा करने और अपने संग रखकर खिलाने पिलाने से नाराज एक भाई ने अपने ही भाई को मारपीट कर घायल कर दिया है।घायल विनोद राम का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।पीड़ित ने बताया की वह अपने पिता गोपीचन्द राम को अपने साथ रखता है और खिलाता-पिलाता है।जिससे उसपर उसके भाई और भतीजा नाराज है।उसका भाई उसके पिता को घर से निकाल देने की बात कहता है।इसी बात को लेकर उसका भाई-भतीजा दोनों मिलकर उसके पिता को पिट रहे थे।जिसे वह बचाने गया तो दोनों ने मिलकर इसे ही मारपीट कर घायल कर दिया है।




Recent Comments