प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी के रूप में मिली सारण जिले को एक और सौगात

छपरा।जिलाधिकारी के अथक प्रयास से राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, छपरा के प्रागंण में अत्याधुनिक प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी निर्माण हेतु कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा 13 करोड़ 73 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उक्त अत्याधुनिक भवन दो तल का रहेगा, जिसमें भूतल पर 600 लोगों के बैठने हेतु स्लोपिंग सिटिंग मैनेजमेंट की व्यवस्था रहेगी। इसमें 40 × 50 फीट का स्टेज सहित 2 वीआईपी लेंगु रहेगा तथा पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग ग्रीन रूम बनाया जायेगा। इसके साथ ही ऊपरी तल पर समान आकार का ऑडोरियम तथा स्टेज रहेगा, जिसमें 126 × 32 फीट का अलग से आर्ट गैलरी भी बनाया जायेगा। उक्त भवन का निर्माण कार्य संपन्न होने के उपरान्त इसका बहुद्देशीय उपयोग होगा।जिलाधिकारी लगभग 1-1.5 वर्षों से उक्त भवन के निर्माण हेतु लगातार प्रयत्नशील थे तथा विभाग से स्वीकृति प्रदान कराने हेतु उनके द्वारा बराबर विभाग से संपर्क किया जा रहा था, जिसके कारण अंततः विभाग द्वारा संदर्भित भवन के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। बहुत जल्द संदर्भित निर्माण कार्य हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।इसके साथ ही उक्त प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी भवन के बगल में विद्यालय परिसर में ही खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो इस वर्ष के अंत तक निश्चित रूप से छपरावासियों के लिए सर्वसुलभ करा दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा सारण जिलावासियों एवं खेल प्रेमी युवाओं की बहुप्रतीक्षित मांग के परिप्रेक्ष्य में राजकीय बालिका विद्यालय, छपरा के परिसर में ही विश्वस्तरीय मल्टी स्पोर्टस इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु 15 करोड़ 97 लाख की राशि के प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर प्रधान सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार पटना को प्रशासनिक स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है, जिसपर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है तथा प्रशासनिक स्वीकृति के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में अतिशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।उक्त तीनों महत्वपूर्ण अत्याधुनिक संरचनाओं के निर्माण हो जाने से जहॉं जिले की सुंदरता बढ़ेगी वहीं युवाओं को भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा पप्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।




Recent Comments