
मांझी/सारण। स्थानीय थाना पुलिस ने बलिया मोड़ से वाहन चेकिंग के दौरान 148 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ हीं उसकी कार को जप्त कर ली। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से एक कार में शराब छिपा कर जयप्रभा सेतु से होकर बिहार लाया जा रहा है। उसके बाद पुलिस सतर्क थी। जैसे हीं कार बलिया मोड़ पर पहुंची वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक कर जब जांच की तो उसके अंदर से बोरी में रखी गई ऑफिसर चॉइस के 60 एवं व्हिस्की के 88 बोतल बरामद हुए। उसके बाद चालक सोनपुर निवासी राजेन्द्र साह के पुत्र अर्जुन साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया है कि शराब यूपी के बलिया जिले के बैरिया बाजार स्थित लाइसेंस होल्डर बीरेंद्र नाथ सिंह की दुकान से खरीदा गया था। थाने में उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चालक को जेल दिया।




Recent Comments