
पेट्स में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का विदेशी चिकित्सको ने किया निरीक्षण

परसा(सारण):-अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक एवं ओरबिस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वधान में पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल जलालपुर अपहर में स्वस्थ दृष्टि अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रोग्राम निदेशक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।शिविर में चार सौ विद्यार्थियों और शिक्षकों का नेत्र परीक्षण किया गया।शिविर में नेत्र रोग से ग्रसित पाए गए मरीजों को अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रथम दिन ओरबिस इंटरनेशनल की ओर से ब्रिटेन से आए आर्ची ब्राउनर और एलओएस बैतलेह ने तथा दूसरे दिन अमेरिका से आए अर्लेने लोजनो ने अपने संस्था के सहयोग से लगे इस शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर के आयोजकों तथा विद्यालय प्रबंधन को इस प्रकार के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के अतुलनीय प्रयास हेतु प्रबंध निदेशक प्रो. शिवानन्द उपाध्याय व प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव समेत समस्त विद्यालय परिवार की भी काफी सराहना की।शिविर में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो. शिवानंद उपाध्याय प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव शिक्षक पारसनाथ प्रसाद काशी सिंह राकेश सिंह विनय विशाल तिवारी दीपक सिंह नीलम सिंह नीतू देवी सुमन तिवारी तथा ओरबिस इंटरनेशनल के ऋषिराज बोराह श्रीनिवासुलु प्राची अग्रवाल नेहा नागपाल तालकडवेंकन्ना चतुर समेत विद्यालय के सभी कर्मी व बच्चें मौजूद थे।




Recent Comments