वाराणसी चार के विरूद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट वाराणसी से ब्यूरो प्रभारी राजेश कुमार यादव वाराणसी मंडल:-बड़ागॉव वाराणसी ३० अक्टूबर — विद्युत उपकेन्द्र हरहुआ के अवर अभियंता ने बड़ागांव के धनेसरी और बैजलपट्टी गांव में अवैध रूप से चोरी से बिजली जलाते पाये जाने पर चार लोगों के विरूद्ध स्थानीय थाने में आज विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार उप खंड अधिकारी चंद्र बिंदु प्रकाश एवं अवर अभियंता सुर्य नाथ के साथ अपनी टीम के साथ विद्युत चोरो के खिलाफ जांच अभियान चला रहे थे जिसमें बैजलपट्टी गांव में स्थित देव महाविद्यालय में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था विद्यालय संचालक नरपेन्द्र नारायण सिंह एवं इसी तरह धनेसरी गांव के नंदलाल पटेल ,शिवनाथ पटेल,शारदा पटेललके द्वारा भी चोरी से बिजली का उपयोग करते पाये जाने पर अवर अभियंता ने उपरोक्त चारो के विरूद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।