लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षण

डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के आर सी टी भवन मे लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत दो गड्ढों वाले जलबंध शौचालय निर्माण के लिए राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षित करने के उदेश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उदघाटन सदर बीडीओ रमन सिन्हा एवं प्रखण्ड महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा ने किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला मे पटना से आए मुल प्रशिक्षक संदीप कुमार एवं कृष्णा कुमार ने राजमिस्त्रीयों को दो गड्ढों वाले जलबंध शौचालय निर्माण की तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गयी ।
वही इसी क्रम मे नैनी पंचायत के वार्ड नम्बर चार मे बन रहे दो सौ शौचालय निर्माण का निरीक्षण एवं शौचालय निर्माण की तकनीकी जानकारी दी गयी साथ ही शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग के प्रति लोगों को जागरुक किया गया ।
इस अवसर पर सदर बीडीओ रमन सिन्हा , महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा , स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छाग्रही उपस्थित थे ।