सीवान कार्यालय
बड़हरिया( सीवान) उत्तरायण अर्थात मकर संक्रांति का विशेष पर्व बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया तमाम लोगों ने घरों में विशेष पर्व को लेकर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी खास तैयारियां की थी लिहाजा 1 दिन पहले से ही बाजारों में दही चूड़े की बिक्री के साथ-साथ तिलकुट और लाई आदि की बिक्री भी जोरों पर रही जिसके बाद बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना और परंपरिक क्रियाकलापों को महत्वता देते हुए पूर्ण श्रद्धा और भाव के साथ मनाया इस दौरान लोगों ने खास अंदाज में दही और चूड़े का भोग लगाया तथा इससे बने व्यंजनों को प्रमुखता देते हुए बाजारों में बिक रहे तमाम प्रकार के रेडीमेड मिठाइयों की जमकर खरीदारी की बताते चलें कि परंपरागत तौर पर आज के दिन लोगों द्वारा घरों में खास तौर पर लाई और तिलकुट आदि के सामान बनाए जाते हैं लिहाजा कुछ लोगों ने इसे प्राथमिकता देते हुए पुरानी परंपरा और नियम को बरकरार रखा है जबकि ऐसे लोगों की संख्या अधिक रही जिन्होंने घर में लाई तिलकुट बनाना छोड़ बाजारों में बिक रहे बने बनाए लाई और तिलकुट आदि की खरीदारी में खास रुचि दिखाई । यही कारण है कि प्रखंड के तमाम लाई और तिलकुट की दुकानों पर सुबह होते खरीदारों की खासी भीड़ लग गई । रा जानकारी के मुताबिक पूरे दिन उन तमाम दुकानों पर ग्राहकों की लाइन लगी रही जहां बने बनाए तिलकुट और लाई बिक्री की व्यवस्था थी ।




Recent Comments