
परसा/दरियापुर. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन के बाद भी प्रदेश से लौटने की सिलसिला जारी है।मंगलवार को दरियापुर प्रखंड के कई पंचायतों में दर्जनों परदेशियों के घर लौटने की सूचना शिटु सिंह तथा अशोक सिंह द्वारा दूरभाष पर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को दिया गया।जिसपर पहल करते हुए रूडी ने दरियापुर चिकित्सा प्रभारी डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह से बात कर सभी का स्वस्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया गया।भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने दरिहारा गाँव पहुँच मुकेश सिंह ,सुनील सिंह सतीस कुमार मनीष कुमार दरिहारा सरैया के जय प्रकाश साह सरैया के वीरेंद्र नारायण सिंह टड़वा मगरपाल निवासी राम जी बैठा का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया।जिसमें सरैया निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह को छपरा में जांच कराने की सलाह दिया गया।




Recent Comments