लियो क्लब ने शिक्षक-शिक्षिका को किया सम्मानित

छपरा(सारण) : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल कि स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण एवं लियो फेमिना ने शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमश: एक शिक्षक एवं शिक्षिका को सम्मानित किया।लियो क्लब के द्वारा जायका रेस्टूरेंट में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन कर शहर के विख्यात अवकाश प्राप्त शिक्षक डा विश्वनाथ शर्मा एवं जे पी यू से हाल हीं में अवकाश प्राप्त शिक्षिका प्रो सुधा बाला जी को स्मृति चिन्ह, सौल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया ।

लियो क्लब के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब के द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर शहर के विख्यात ऐसे शिक्षक एवं शिक्षिका को सम्मानित करने की परंपरा चली आ रही है जो की शिक्षा के साथ – साथ समाज में भी अपना अमुल्य योगदान अपने कार्यों के द्वारा देते आ रहें हैं इसी कड़ी में डा विश्वनाथ शर्मा जी शहर के एक ऐसे शिक्षक हैं जिन्होनें भोजपुरी के क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से पुरे देश में सारण का मान एवं सम्मान बढाया है तथा सरकारी विधालयों में शिक्षक से ले कर प्राचार्य पद तक को सुशोभित कर अवकाश प्राप्त किया है ।
वहीं फेमिना अध्यक्ष मधुमीता ने कहा कि प्रो सुधा बाला जी हिन्दी की विख्यात शिक्षिका हैं एवं वह अपने आप को हमेशा समाज से जोड़ कर रखती हैं । सुधा बाला जी हिन्दी साहित्य की एक कुशल लेखिका भी हैं एवं दैनिक पत्र पत्रिकाओं में उनके द्वारा रचित आलेख आये दिन प्रकाशित होती रहती है जो समाजिक गतिविधियों पर आधारित होती है ।

कार्यक्रम के दौरान दोनों शिक्षाविदों ने भी लियो क्लब की प्रशंसा करते हुए इस सम्मान को हृदय से स्वीकारा एवं क्लब के द्वारा की जाने वाली समाजिक कार्यों की सराहना की ।मौके पर क्लब अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, फेमिना अध्यक्ष मधुमीता गुप्ता, लियो चेयरपर्सन डा लायन एन के द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमर नाथ, सचिव विकास, श्वेता, रोहित प्रधान, शिवांगी, भारती, प्रकाश, सनी पठान, जे पी गुप्ता, एस के सिंह, सुष्मिता, सोनू सिंह, नारायण पाण्डे, केशव, खुशनुमा, अनुरंजन,आशुतोष, अभिषेक गुप्ता, छपरा टाऊन अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, कबीर अहमद आदी सद्स्यगण मौजुद थे ।उक्त जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments