
अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर विधायक ने ठंड से बचाव के लिए दिया कंबल
छपरा : विगत दिनों कटहरी बाग के समीप भुवेनश्वर पथ में विकास कुमार के घर में आगलगी की घटना हुई थी,जिसमें पीड़ित परिवार को क्षति पहुंची थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ सी एन गुप्ता को थी।विधायक ने सदर सीओ को अविलंब पीड़ीत परिवार को सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया था।इस दौरान 9700 रू० की सरकारी सहायता चेक के माध्यम से सदर सीओ ने पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई थी।इस दौरान आज पीड़ित परिवार से विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मिलकर ठंड से बचाव के लिए कंबल उन्हें दिया और उन्हें सांत्वना प्रदान किया।विधायक ने बताया कि मैं सदैव अपने क्षेत्र की आमजनता के लिए खड़ा हूं।




Recent Comments