लगातार बारिश से सारण के विद्यालय अब 01अक्टूबर तक रहेंगे बंद

छपरा: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सारण ने जिला के सभी सरकारी/निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को दिनांक 01अक्टूबर तक बन्द करने का आदेश जारी किया है.सोमवार को निर्गत निर्देश के आलोक अब सभी हाई स्कूल को भी 01/10/19 तक बंद करने के लिये निर्देशित किया गया है.