सारण :

मुबारकपुर की टीम ने खैरा के टीम को हरा बना विजेता
#मुबारकपुर टीम के सन्नी कुमार बने मैच ऑफ द मैच

मढ़ौरा (सारण)
प्रखंड के मुबारकपुर हसनपुरा मे रविवार को आयोजित हुए नाइट क्रिकेट टुर्नामेंट मे मुबारकपुर की टीम ने तीन मे दो लगातार मैच जीत कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया । विरोधी टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन खिलाड़ी अपने टीम को जीत नही दिला सके । मैन आफ द मैंच का पुरस्कार सन्नी सिंह को जबकि मैन आफ द सिरिज विवेक गिरि को चुना गया ।

12-12 अोभर के कृत्रिम रौशनी में खेले गए रोमांचक मैच को देखने के लिये काफी संख्या में दर्शक जमा हुए जो देर रात्रि तक मैदान में जमा रहे ।

इसके पुर्व इसुआपुर के डटरा पुरसौली के मुखियां संगम बाबा अौर स्थानीय राजद नेता अश्वनी प्रसाद यादव अौर हसनपुरा मुखियां प्रतिनिधि अमित राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैंच का शुभारंभ कराया। इस दौरान संगम बाबा ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्र में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन एक बड़ा प्रयास है । आयोजक का यह प्रयास खेल अौर खिलाड़ी को आगे ले जाने मे सहायक साबित होगा ।अश्वनी प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामिण माहौल बदलेगा अौर युवा सकरात्मक कार्यो से जुड़ेगे । अम्पायरिंग नौसाद अौर मन्टू ने की,कमेन्ट्री आलम ने स्कोरिंग राहूल ने की ।नाइट मैंच के आयोजन को लेकर रितेश सिंह,कन्हैया गिरि, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, सन्नी सिंह सहित अन्य ने सक्रिय भुमिका निभाई ।