सारण जिला जदयू ने हर्षोउल्लास से मनाया ईद मिलन समारोह
छपरा(सारण) जिले पैग़म्बरपुर गाव में जिला जद यू अध्यक्ष् अल्ताफ आलम राजू के आवास पर वृहद स्तर पर ईदुल फितर के मौके पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहाँ जिला व् राज्य स्तर के जद यू के पदाधिकारी एवम् प्रतिनिधियों ने ईद मिलन समारोह में शिरकत कर सेवइयां मिठाईय खाकर गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दिया ।जहाँ एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह ने कहा की ईद आपसी भाईचारे एकता का पैगाम देता है। जद यु परिवार समाज को एकता के सूत्र में बिहार को बांधकर विकास की गंगा बहा रहा है।वही पूर्व विधायक छोटेलाल राय में मुबारकबाद दिया। राज्य सलाहकार समिति के बैजनाथ प्रसाद विकल ने माननीय मुख्यमन्त्री नितीश कुमार को सर्व समाज का हितैषी बताते कहा कि मुख्यमन्त्री के निर्देशन में अल्ताफ आलम राजू का कार्य सराहनीय है ।इनके लिए शुभकामना है।मौके पर कामेश्वर सिंह ,वीरेंद्र ओझा ,नन्द किशोर सिंह ,मुरारी सिंह ,मैनेजर सिंह सुरेन्द्र पटेलo, विजय गुप्ता ,लनदेव तिवारी, मनोज मिश्र ,शिवनारायण पटेल ,निर्मल कुमार ,संजीव सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।




Recent Comments