परसा(सारण)।आगामी 23 फरवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज में आयोजित होने वाली रैली की तैयारी को लेकर राजद नेता मुखिया महेश राय ने जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओ को आमंत्रण किया।मुखिया महेश राय ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के बेला नाथा छपरा दरियापुर हरपुर जमीरा आदि पंचायत और गाँव में जनसंपर्क कर बेरोजगारी बिरोध यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया।मुखिया ने बताया कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।जिसकी तैयारी को लेकर प्रति दिन विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।