परसा बाजार के आजाद चौक पर भब्य देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित

✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) : दशहरा के पावन अवसर पर प्रखण्ड के परसा बाजार स्थित आजाद चौक पर भब्य देवी जागरण का आयोजन किया गया ।इसका उद्घाटन वाईपीएल संयोजक तथा पूर्ब सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे युवराज सुधीर सिंह ने किया ।इस मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय ने युवराज सुधीर सिंह , मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ,पूर्व प्रमुख बेबी सिंह तथा पूर्ब जिला परिषद सदस्य चन्देश्वर राय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया ।वही जिला परिषद सदस्या तथा लोक गायिका पुष्पा सिंह के गाये गीतों पर दर्शक झूमते रहे ।मौके पर आए गायक सोनू श्रीवास्तव के गाये देवी गीतों को दर्शकों ने काफी सराहा ।मुख्य अतिथि युवराज ने दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दू धर्म का हर पर्ब भाईचारे का संदेश देता है ।दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्ब है ।जब जन कल्याण के लिए भगवान राम ने अतिताई रावण का बध कर समाज को उस अतिताई से मुक्ति दिलाई थी ।तथा समाजिक भाईचारे को एक सूत्र में बांधने का काम किया था ।तब से इस दशहरे को धूम धाम से मनाया जाता है ।मौके पर पूर्ब मुखिया अभय सिंह, पुलिस अधिकारी भरत राय,बिजय राय,दीनदयाल राय,दीपक महतो,शैलेश राय, जयनाथ राय,दारा सिंह, बीरेंद्र राय,उतम सिंह सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे ।