राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओ को दिलायी गयीं शपथ

तरैया (सारण)25.01.2020 : हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा की अक्षुन्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी मतदाताओं और प्रखण्ड कर्मियो को यह शपथ दिलाया।तथा प्रखण्ड के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ ने मतदाताओ को शपथ दिलाया व मतदाता दिवस मनाया।जिसमें जिले से प्राप्त मतदाताओ को पहचान पत्र(ईपिक)वितरित किया गया।और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए।




Recent Comments