क्षेत्र में बराबर मेरी नजर है और मेरी जानकारी तक कोई परिवार भूखा नही रहेगा- मुखिया संगम बाबा

इसुआपुर ( सारण ) :- संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल इसुआपुर के परिसर में सहवाँ, विशुनपुरा, नवादा, महूली, निपनिया, सलेमपुर समेत आधा दर्जन गांव के जरुरतमंद लोगों को मुखिया संगम बाबा ने कच्चा राशन-सब्जी के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने कहा की लगातार मेरी नजरें अपने क्षेत्र के लोगों के उपर है और मेरी जानकारी तक कोई परिवार भूखा नहीं रहेगा और मैं उस जरुरतमंद परिवार के लिये हर तरह से मदद के लिये खङा हूँ । मौके पर बिट्टू राम, बिकेश राम, चंदन राम, आशिष तिवारी, विकास बाबा, राकेश राय, दिलिप राय, नितेश राय, अंसार अहमद, अखिलेश राय मौजूद थे ।