सीएए के समर्थन में परिचर्चा व धन्यवाद यात्रा में बाइक रैली निकाली गयीं

तरैया(सारण) 25.01.2019 : नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में धन्यवाद यात्रा व परिचर्चा को लेकर शनिवार को तरैया विधान सभा में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अध्यक्षता में बाईक रैली निकाली गई।जिसमें सैकड़ों बाईक सवार भारत माता की जय,नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे।धन्यवाद यात्रा प्रखंड इसुआपुर के पिपरहिया गाँव से शुरू होकर शामकौरिया होते हुए नेवारी बाजार से तरैया बाजार होते हुए प्रखंड पानापुर पहुँचा। तरैया में सांसद ने पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक किया। फिर प्रखंड पानापुर के ठाकुरबारी में सांसद द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि कुछ लोग नागरिकता संसोधन बिल के विरुद्ध लोगो को गुमराह कर रहे है।जिससे गुमराह होने की जरूरत नहीं है।परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो को सीएए के बारे में लोगों को बताया जाएगा ताकि लोग गुमराह नहीं होंगे। कुछ वैसे लोग जिन्हें सीएए के बारे में ठीक से पता नहीं है वही लोग लोगो को भ्रमित कर रहे है।ऐसे बहुरूपिये से दूर रहे और देश को खंडित होने से बचाये। उक्त रैली में पार्षद प्रियंका सिंह,धीरज सिंह,संजय सिंह,शेखर सिंह,अरुण पाठक,संजीव सिंह,दिलीप राम,जिला परिषद श्रीभगवान गुप्ता के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।