मढ़ौरा में सांसद राजीव प्रताप रूडी आज 3 बजे उज्जवला योजना से निःशुल्क गैस कनेक्शन का करेंगे वितरण

मढ़ौरा (सारण): आज शनिवार को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी दोपहर बाद 3 बजे मढ़ौरा गढ़देवी चौक के समीप उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन का वितरण करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार चयनित सैंकड़ों लाभुकों को स्थानीय बजरंग इण्डेण गैस एजेंसी द्वारा निःशुल्क गैस वितरण करना है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी उपस्थित रहेंगे और लाभुकों को भाजपा नीत केंद्र सरकार की योजनओं के गरीबों तक पहुंच और फायदे की चर्चा भी करेंगे।इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह द्वारा दी गई है।
मढ़ौरा में सांसद राजीव प्रताप रूडी आज 3 बजे उज्जवला योजना से निःशुल्क गैस कनेक्शन का करेंगे वितरण




Recent Comments