प्रतीक्षा खत्म, सिवान की नई डीएम रंजीता मिश्रा ने संभाला पदभार
सीवान की नए डीएम सुश्री रंजीता ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. डीएम के आने को लेकर गुरुवार सुबह से ही समाहरणालय पर चहल पहल दिखी. और दिनों की अपेक्षा सभी समाहरणालय कर्मी दो घंटा पहले से ही समाहरणालय पहुंच गए. वहीं अन्य अधिकारीगण भी एक घंटा पहले से ही उप विकास आयुक्त और प्रभारी डीएम विधु भूषण चौधरी के कार्यालय में नए डीएम का इंतजार कर रहे थे.

बता दें कि नई डीएम ठीक 10:35 पर समाहरणालय पहुंची. जहां प्रभारी डीएम विधु भूषण चौधरी और सिविल सर्जन डॉ शिवचंद्र झा ने बुके देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद सबका मुस्कुरा कर अभिवादन करते हुए डीएम सुश्री रंजीता अपने कार्यालय कक्ष पहुंची. जहां उन्होंने प्रभारी डीएम विधु भूषण चौधरी से अपना योगदान लिया. डीएम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगी और साथ ही सरकार के सात निश्चय योजना को धरातल पर लाना होगा.

इस मौके पर एनडीसी मोहम्मद इमरान, डीसीएलआर महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी, उप समाहर्त्ता कुमारी अनीशा और पूनम कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
( इनपुट : अभिषेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार, सीवान)




Recent Comments