रायफल व बीस हजार की चोरी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के सवानविग्रह गांव में मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर रायफल एवं 20 हजार रुपए की चोरी कर ली।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सवानविग्रह निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह अपने घर के दूसरे तले पर मंगलवार की शाम रायफल गोली की पूजा
करने के बाद भाेजन कर सोने चले गए। इसी बीच चोर रात करीब 11 बजे घर के पूरब तरफ से सीढ़ी लगाकर कमरे में प्रवेश कर गए और रायफल सहित 20 हजार नकद की चोरी कर ली। सुबह जब नींद टूटी तो देखा कि पूजा में रखा गया रायफल, गोली एवं घर में रखे 20 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।




Recent Comments