सुमंत हत्याकांड के अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी निवासी सुमंत हत्याकांड के मुख्य आरोपित माहपुर निवासी राजन यादव ने सोमवार की देर शाम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि मृतक के पिता रामायण साह के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी कांड सं. 229/19 दर्ज कराई गई थी, इसमें माहपुर का राजन यादव, हरदियां पंचायत के मुखिया पति प्रभुनाथ सिंह, बोल्डर चौहान, कालीचरण को आरोपित किया गया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 31 अगस्त की देर संध्या बड़कागांव में महावीरी मेला देखकर लौटने के दौरान वैशाखी निवासी रामायण साह के पुत्र सुमंत की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर दी थी।




Recent Comments